पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हड़ताल पर गए डाक कर्मचारी, दी यह चेतावनी

Edited By Ekta, Updated: 09 Jan, 2019 02:21 PM

stalker on strike for the restoration of old pension

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों ने संघर्ष तेज कर दिया है। बुधवार को मंडी जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य डाकघर में डाक कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डाक विभाग कर्मचारी संघ मंडी मंडल के प्रधान...

मंडी (नीरज): पुरानी पेंशन की बहाली के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों ने संघर्ष तेज कर दिया है। बुधवार को मंडी जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य डाकघर में डाक कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डाक विभाग कर्मचारी संघ मंडी मंडल के प्रधान पृथी पाल सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है और यदि सरकार इस मांग को नहीं मानती है तो फिर भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है।
PunjabKesari

इनका कहना है कि कर्मचारी 60 वर्ष की आयु तक सरकार को अपनी सेवाएं देता है और उसके बाद जब बुढ़ापा आता है तो खाली हाथ घर लौट जाता है। उन्होंने कहा कि पेंशन पर इनका संवैधानिक अधिकार है और इसे हर हाल में बहाल किया जाना चाहिए। वहीं इन्होंने डाक विभाग में खाली चल रहे पदों को भी जल्द भरने की मांग उठाई। पृथी पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 के बाद डाक विभाग में कोई भी स्थाई नियुक्ति नहीं की जा रही है जिस कारण नियमित कर्मचारियों की संख्या घटकर मात्र 30 प्रतिशत ही रह गई है। इन्होंने आउटसोर्स के आधार पर की जा रही नियुक्तियों का विरोध किया है और सरकार से स्थाई नियुक्तियां करने की मांग उठाई है।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!