Solan: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 4884 मामले

Edited By Jyoti M, Updated: 14 Sep, 2025 09:27 AM

solan 4884 cases settled in national lok adalat

सोलन ज़िला मुख्यालय सहित नालागढ़, कसौली अर्की स्थित न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव श्रीमती आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय अदालत में 12 लोक अदालत बैंचों का...

सोलन। सोलन ज़िला मुख्यालय सहित नालागढ़, कसौली अर्की स्थित न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव श्रीमती आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय अदालत में 12 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। सितम्बर माह मे प्री-लोक अदालत सीटिंगस भी करवाई गई। इस अवसर पर कुल 6944 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंगस एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से 4884 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया।

इन मामलों में कुल समझौता राशि 19,28,59,646 रुपये रही। इन मामलों में 5514 मोटर व्हीकल चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से कुल 3945 मामलों का निपटारा किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!