ऊना में भरे जाएंगे सेल्समैन के इतने पद, 14 को होगे साक्षात्कार

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Aug, 2025 04:21 PM

so many posts of salesman will be filled in una interviews will be held on 14th

भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सेल्स मेन/अकाउंटेंट के 20 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इन पदों के...

ऊना। भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सेल्स मेन/अकाउंटेंट के 20 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम, एमकॉम और किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 21 से 32 वर्ष और वेतन 14 से 18 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 81466-72101 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!