उद्योग के स्टोर रूम में बैठा था नागराज, दरवाजा खुलते ही डस ली लड़की

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Aug, 2017 01:06 AM

snake was sitting in store room of industry  girl opened the door then bites

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्थित स्विच उद्योग में शनिवार दोपहर को उद्योग में काम कर रही एक लड़की को सांप ने डस लिया।

संसारपुर टैरेस: औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्थित स्विच उद्योग में शनिवार दोपहर को उद्योग में काम कर रही एक लड़की को सांप ने डस लिया। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार दिआल धमेटा निवासी रीना देवी ने जैसे ही उद्योग में काम के दौरान स्टोर रूम का दरवाजा खोलकर उसमें कुछ निकालने के लिए हाथ बढ़ाया तो वहां पर बैठे सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। इसके तुरंत बाद लड़की ने उद्योग में कार्यरत बाकी कर्मचारियों को सांप के काटे जाने के बारे में बताया। इस पर कर्मचारी तुरंत उसे संसारपुर टैरेस में राज्य बीमा औषधालय लेकर आए लेकिन इस डिस्पैंसरी में उन्हें सांप के काटने के इलाज के लिए कोई चिकित्सा सुविधा नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने तलवाड़ा में प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाने के बाद लड़की को होशियारपुर में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!