MC शिमला को स्मार्ट सिटी मिशन का बड़ा झटका, प्रोजैक्टों से होने वाली आय में मांगी 25% हिस्सेदारी

Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2024 10:11 PM

smart city mission asked for 25 percent share

नगर निगम शिमला को स्मार्ट सिटी मिशन ने बड़ा झटका दिया है। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत तैयार किए गए प्रोजैक्टों से होनी वाली आय पर स्मार्ट सिटी मिशन ने नगर निगम से 25 फीसदी की हिस्सेदारी मांगी है।

शिमला (वंदना): नगर निगम शिमला को स्मार्ट सिटी मिशन ने बड़ा झटका दिया है। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत तैयार किए गए प्रोजैक्टों से होनी वाली आय पर स्मार्ट सिटी मिशन ने नगर निगम से 25 फीसदी की हिस्सेदारी मांगी है। इससे नगर निगम प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिमला शहर में 700 करोड़ से ज्यादा के प्रोजैक्टों पर स्मार्ट सिटी के तहत काम चला हुआ है। इसमें से कुछेक प्रोजैक्ट बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा प्रोजैक्ट जून तक बनकर तैयार होंगे, ऐसे में नगर निगम को जैसे ही यह प्रोजैक्ट हैंडओवर होंगे, वैसे ही नगर निगम को इसकी कमाई से 25 फीसदी हिस्सा स्मार्ट सिटी मिशन को देना होगा।

शहर में स्मार्ट पाथ, एस्कलेटर, लिफ्ट, फुटओवर ब्रिज, फ्लाइओवर समेत अन्य विकास कार्य अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जाखू में एस्कलेटर को जनता को समर्पित किया गया है। इसका संचालन अगले 5 वर्षों के लिए रोपवे ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन ही करेगा। इस बारे में नगर निगम शिमला को स्मार्ट सिटी मिशन की तरफ से दावा पेश किया गया है। हालांकि अभी नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी मिशन को इसका जवाब नहीं भेजा गया है। नगर निगम स्मार्ट सिटी मिशन को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देगा या नहीं, इस पर भी जल्द फैसला किया जाएगा। निगम सदन में इस मामले को चर्चा व मंजूरी के लिए रखा जाना है। इसके बाद ही इस पर फैसला होगा। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार होने के बाद ही प्रोजैक्ट निगम को हैंडओवर किए जाएंगे, अभी इसका निर्माण कार्य नोडल एजैंसी कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!