गोवा में चमकी हिमाचल की बेटियां, राष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2024 12:41 AM

silver medal won in national masters hockey championship

गोवा में 8 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने रजत पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल बनाम महाराष्ट्र के साथ हुआ था, जिसमें हिमाचल की टीम ने रजत पदक जीतकर द्वितीय स्थान...

सुलह (ऋषव): गोवा में 8 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने रजत पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल बनाम महाराष्ट्र के साथ हुआ था, जिसमें हिमाचल की टीम ने रजत पदक जीतकर द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में खेली जिला कांगड़ा के आलमपुर की निवासी शगुन डोगरा ने बताया कि हमारी टीम का सैमीफाइनल मैच केरल के साथ हुआ था जिसमें हमने 3-0 के साथ विजय हासिल की थी।

शगुन डोगरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की थी और उन्होंने इसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उनके साथ इस टीम में मीना कुमारी फतेहपुर, अंजना देवी फतेहपुर, पूजा शर्मा ऊना, सपना कुमारी ऊना, वंदना कुमारी मंडी, सीमा देवी ऊना, चंदा ठाकुर भोजनगर, रानी देवी पांवटा साहिब, नीलम कुमारी शाहपुर, सुमन सोलन, नीलम सोलन, पिंकी सोलन, कमलेश पांवटा साहिब व सोनी भंडारी किन्नौर ने भाग लिया था और रजत पदक अपने नाम किया था।

बता दें कि शगुन डोगरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में बतौर पीटीआई कार्यरत हैं और हॉकी में अपनी विशेष रुचि रखती हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों को भी हॉकी की बारीकियों को सिखाकर स्कूल को कई अहम पदक जितवाए थे। इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल के प्रधानाचार्य संजीव जम्वाल ने पीटीआई शगुन डोगरा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!