Shimla: तिब्बती समुदाय ने पंचेन लामा को किया नमन, शांति का दिया संदेश

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Apr, 2026 12:24 PM

shimla tibetan community panchen lama homage

11वें पंचेन लामा के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को संजौली स्थित बौद्ध मठ में तिब्बती समुदाय के लोगों ने श्रद्धा के साथ उन्हें नमन किया।

शिमला (अम्बादत): 11वें पंचेन लामा के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को संजौली स्थित बौद्ध मठ में तिब्बती समुदाय के लोगों ने श्रद्धा के साथ उन्हें नमन किया। इस मौके पर मठ परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में तिब्बती श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पंचेन लामा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि पंचेन लामा तिब्बती बौद्ध परंपरा के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता हैं और उनका जन्मदिन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और शांति का संदेश भी देते हैं। मठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने अनुशासित तरीके से पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर तिब्बती समुदाय के बच्चों व महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!