शशि कपूर ने गेयटी थिएटर में जैनिफर को किया था प्रपोज, शिमला से जुड़ी उनकी यादें हमेशा रहेंगी जिंदा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Dec, 2017 11:07 PM

shimla shashi kapoor shimla memories

अभिनेता शशि कपूर की शिमला से कई यादें जुड़ी हैं। विशेषकर शिमला के गेयटी थिएटर से उनकी खास यादें जुड़ी हैं। अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ शशि कपूर शिमला आया करते थे।

शिमला : अभिनेता शशि कपूर की शिमला से कई यादें जुड़ी हैं। विशेषकर शिमला के गेयटी थिएटर से उनकी खास यादें जुड़ी हैं। अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ शशि कपूर शिमला आया करते थे। गेयटी थिएटर में नाटकों के मंच के दौरान कई बार शशि कपूर शिमला आया करते थे। उन्हें यहां की शांत व खूबसूरत वादियों के  बीच आना व रहना बहुत पसंद था। शिमला में उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी की थी। वर्ष 1973 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म आ गले लग जा की शूटिंग शिमला में हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ शूटिंग की थी। इस फिल्म में आइस स्केटिंग रिंक के अलावा कुफरी में भी कई दृश्य फिल्माए गए थे। अभिनेता शशि कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन शिमला से जुड़ी उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। 1985 से पहले तक शशि कपूर का शिमला लगातार आना रहता था।

शिमला आने पर कुफरी जरूर जाना पसंद करते थे
शिमला आने पर वह कुफरी जरूर जाना पसंद करते थे। उन्हें कुफरी की वादियों के बीच घूमना बेहद पसंद था। बताया जाता है कि शिमला आने पर गेयटी थिएटर में उन्होंने अपनी पत्नी जैनिफर को पहली बार प्रपोज किया था। बताया तो यह भी जाता है कि गेयटी थिएटर में अपनी पत्नी के साथ बिताए पलों को संजोने के लिए गेयटी थिएटर तक को खरीदने तक की पेशकश कर डाली थी लेकिन शशि कपूर का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया गया था। इसके अलावा अभिनेता शशि कपूर 90 के दशक में कुनिहार की बझोल घाटी भी आए थे। उन्होंने उस समय यहां पर फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा था लेकिन प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया था। जिस समय वह कुनिहार आए थे तो कुमार शानू, हेमा मालिनी व अन्य अभिनेता भी उनके साथ थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!