Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2024 10:41 PM
2014 आई.पी.एस. बैच की महिला अधिकारी डा. मोनिका भुटुंगरू युनाइटेड किंगडम (यू.के.) की क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण और कोर्स वर्क का प्रशिक्षण हासिल करके साइबर खतरों से निपटने के लिए नवीन समाधानों के विकास में योगदान...
शिमला (संतोष): 2014 आई.पी.एस. बैच की महिला अधिकारी डा. मोनिका भुटुंगरू युनाइटेड किंगडम (यू.के.) की क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी में साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण और कोर्स वर्क का प्रशिक्षण हासिल करके साइबर खतरों से निपटने के लिए नवीन समाधानों के विकास में योगदान करेंगी। यू.के. सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रतिष्ठित शैवेनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फैलोशिप से वह नवाजी गई है।
इस फैलोशिप के माध्यम से उन्हें साइबर सुरक्षा में अपने ज्ञान और कौशल को आगे बढ़ने व सहयोग करने का अवसर मिलेगा। इस फैलोशिप से वह इस क्षेत्र के विशेषज्ञ और साइबर खतरों से निपटने के लिए नवीन समाधानों के विकास में योगदान देंगी। वह क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण और कोर्स वर्क से गुजरेंगी और उन्हें साइबर सुरक्षा के नीतिगत ढांचे और विधान को समझने का अवसर मिलेगा। वह यहां वैश्विक साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर्दृष्टि, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं को सांझा करेगी और इनकी बारीकियां सीखेंगी।
डी.जी.पी. संजय कुंडू ने कहा कि प्रतिष्ठित शैवनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फैलोशिप यूनाइटेड किंगडम के लिए आई.पी.एस. अधिकारी डा. मोनिका भुटुंगरू का चयन हुआ है। यूनाइटेड किंगडम सरकार की ओर से दी जाने वाली यह प्रतिष्ठित फैलोशिप कानून प्रवर्तन के प्रति डा. मोनिका के समर्पण और पुलिस समुदाय में साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और वह दुनिया भर के पेशेवरों के साथ भी सहयोग करेंगी।