Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jul, 2019 11:12 PM
प्रदेश सरकार ने 10 इंस्पैक्टरों को पदोन्नति का तोहफा देते हुए डी.एस.पी. नियुक्त किया है।
शिमला, (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने 10 इंस्पैक्टरों को पदोन्नति का तोहफा देते हुए डी.एस.पी. नियुक्त किया है। इनमें हेमराज, जगदीश चंद, गुरु बच्चन सिंह, राम देव, संजीव कुमार, वरु ण पटियाल, बिन्नी मिन्हास, मुकेश कुमार, कैलाश चंद व सुनील कुमार शामिल हैं। पदोन्नत हुए अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है। सभी के नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।