हिमाचल में 15 व 17 मार्च को अंधड़ चलने का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Mar, 2023 10:22 PM

shimla himachal andhar yellow alert

मार्च के महीने में हिमाचल में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 और 17 मार्च को अंधड़ चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फ बारी के आसार भी हैं।

शिमला (राजेश): मार्च के महीने में हिमाचल में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 और 17 मार्च को अंधड़ चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फ बारी के आसार भी हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। 17 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने जिला किन्नौर में 15 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसको देखते हुए उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस. रवीश ने बताया कि लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि चेतावनी के बाद भी कई लोग पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार इस समय अवधि में जिले में भारी बारिश और बर्फ बारी हो सकती है। इसको मद्देनजर रखते हुए सभी नागरिक एवं पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग न करें। साथ ही अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें। वहीं लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर को अटल टनल के साऊथ पोर्टल में बर्फ बारी शुरू हो गई।

यह रहा अधिकतम तापमान, ऊना में 33.4 डिग्री पहुंचा तापमान
मैदानी इलाकों में तापमान बढऩे लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं राजधानी शिमला में सोमवार को 20.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं सुंदरनगर में 28.1, भुंतर 28.2, धर्मशाला 27.0, नाहन में 25.9, सोलन 25.0, मनाली 18.2, मंडी 24.8, कांगड़ा 29.0, चम्बा 26.6, कुफरी 15.5, कसौली 25.7 और धौलाकुआं में 28.9 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!