कांग्रेस सरकार के पास वोट मांगने के लिए कुछ नहीं : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Apr, 2024 05:42 PM

shimla congress vote

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेस नेता अपने 15 माह के कार्यकाल में किए कार्यों पर...

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेस नेता अपने 15 माह के कार्यकाल में किए कार्यों पर वोट नहीं मांग रहे हैं। इससे साबित हो जाता है कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। वह भाजपा व विधायकों को गाली देकर वोट मांग रहे हैं, साथ ही यह कह कर वोट मांग रहे हैं कि प्रदेश का खजाना खाली है। यह बात उन्होंने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 3 माह खजाना खाली होने, 3 माह कर्ज पर तथा 3 माह अध्यक्ष के नाम पर निकाल दिए। 3 माह में कांग्रेस विधायक उनके नियंत्रण में नहीं रहे।

कांग्रेस सरकार ने न तो समाज का और न ही अपने विधायकों का काम किया। ऐसे में वोट मांगने के लिए उनके पास अपना कुछ नहीं है। इसलिए दूसरों पर दोषारोपण कर वोट मांग रहे हैं। डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र नए भारत का संकल्प पत्र है, जो मोदी की गारंटी है। भाजपा ने बीते 10 वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतरीन काम किया और आगामी रोड मैप भी जनता के सामने रख दिया है, जिसमें महिला, युवा, किसान व हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं हैं।

15 लाख से अधिक सुझाव एकत्रित किए
उन्होंने कहा भाजपा ने संकल्प पत्र के लिए पूरे देश से 15 लाख से ज्यादा सुझाव एकत्रित किए गए। इन सुझावों को एकत्रित करने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग 4 लाख नमो एप के माध्यम से 10 लाख वीडियो और संदेश के माध्यम से एकत्रित कर अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा सरकार ने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!