Himachal: दिल्ली में CM सुक्खू ने विकास को लेकर की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मुलाकात

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Oct, 2024 07:14 PM

shimla cm sukhu kharge meeting

मुख्यमंंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सत्ता के साथ ही संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने जनहित में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की अनदेखी और समिति संसाधनों के बावजूद प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने विकास की रफ्तार को रुकने नहीं दिया है तथा जनता की उम्मीदों पर सरकार पूरी तरह से खरी उतरी है। उन्होंने अवगत करवाया कि 20 महीने की इस अल्प अवधि में प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपनी 10 में से 5 चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है।

साथ ही आश्वस्त किया कि शेष अन्य चुनावी गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कर दिया जाएगा। सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने को जो संकल्प लिया है, उसके तहत कई नीतिगत फैसले लिए गए हैं। प्रदेश को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए भी सरकार आय के नए संसाधन जुटाए जा रही है। इसी का परिणाम रहा कि बीते वर्ष सरकार द्वारा अर्जित 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्रदेश के जनहित एवं विकास कार्यों में खर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक मसलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता-संगठन एकजुट होकर काम कर रहा है। इंडियन नैशनल कांग्रेस की तरफ से अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम सुक्खू के बीच हुई मुलाकात की फोटो शेयर की गई है।

राजनीतिक लाभ की उड़ा रहे अफवाहें
सूत्रों के अनुसार सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मस्जिद विवाद के साथ ही स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दोनों मामलों को पेश किए जाने के प्रयास हुए, वैसा कुछ नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए केवल अफवाहें उड़ाने का काम रहे हैं। स्ट्रीट वैंडर पॉलिसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कमेटी गठित की है, जो अपना काम कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!