शांता बोले-जितने हालात जनता के बिगाड़े उतने अब कांग्रेस के बिगड़ेंगे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Jun, 2017 11:01 PM

shanta said  as much situation worse of people then much will worst of congress

प्रदेश की जो हालत कांग्रेस के राज में है, ऐसी हालत आज तक पहले कभी नहीं हुई।

कुल्लू: प्रदेश की जो हालत कांग्रेस के राज में है, ऐसी हालत आज तक पहले कभी नहीं हुई। मुख्यमंत्री न्यायालय के चक्कर काटने में व्यस्त हैं और प्रदेश का विकास पूर्ण रूप से ठप्प पड़ा हुआ है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। माफिया राज हर तरफ  फैला हुआ है। यह बात  सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शाढ़ाबाई स्थित रैस्ट हाऊस में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए उतने ही बुरे होंगे, जितने बुरे हालात कांग्रेस ने आम जनता के बना रखे हैं। 

केंद्र सरकार ने शुरू की अनेक परियोजनाएं
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 50 से अधिक नैशनल हाईवे, फोरलेन व रेलवे लाइन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन परियोजनाओं के शीघ्र ही सुखद परिणाम सामने आ जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा रेलवे के लिए लाखों-करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। पठानकोट से भानुपल्ली होते हुए रेल लेह-लद्दाख तक पहुंचेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पाकिस्तान और चीन के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होगा।

भारत-चीन युद्ध में हुई थी भारत की सबसे बड़ी हार
उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध में भारत की सबसे बड़ी शर्मनाक हार हुई थी और सैंकड़ों जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद चीन द्वारा सीमा पर छावनी व रेल लाइन बना ली गई, वहीं हमारे देश में अंग्रेजों के समय में बनी रेल लाइन जोगिंद्रनगर तक ही रही, एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। अब मोदी सरकार द्वारा देश की सीमा की सुरक्षा के मद्देनजर रेल लाइन को लेह-लद्दाख तक पहुंचाया जा रहा है। 

विश्व के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा
उन्होंने कहा कि आज विश्व के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। मानवता के लिए भी आतंकवाद चिंता का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध विश्व जनमत तैयार किया गया है। विश्व की सबसे बड़ी ताकत अमरीका के राष्ट्रपति को भी आतंकवाद के विरुद्ध लडऩे के लिए तैयार किया। प्रैस वार्ता के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जय राम ठाकुर, विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव राम सिंह, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा व जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा भी उपस्थित रहे।

सैंज में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने सैंज में भाजपा के 2 गुटों में हुई झड़प को दुखद बताया और कहा कि इससे पूर्व कभी ऐसा नहीं हुआ था और न ही भविष्य में होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी कार्यक्रम में खलल डालने का कार्य किया है, उनके विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!