चम्बा कालेज में एस.एफ.आई. की 24 घंटे की हड़ताल

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 29 Oct, 2021 04:37 PM

sfi in chamba college 24 hour strike

एस.एफ.आई. मांगें पूरी न होने पर चम्बा कालेज में हड़ताल पर बैठ गई हैं। 24 घंटों की यह सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शनिवार दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया और सरकार व कालेज...

चम्बा (नीलम): एस.एफ.आई. मांगें पूरी न होने पर चम्बा कालेज में हड़ताल पर बैठ गई हैं। 24 घंटों की यह सांकेतिक हड़ताल शुक्रवार दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शनिवार दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। इस मौके पर कार्यकत्र्ताओं ने गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया और सरकार व कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके कारण कालेज में आए विद्याॢथयों की पढ़ाई भी काफी प्रभावित हुई। यह धरना प्रदर्शन राज्य कार्यकारिणी के आहवान पर किया गया। धरने का संचालन करते हुए एस.एफ. इकाई सचिव खेमराज के कहा कि कालेज में प्राध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। पी.टी.ए. फंड के नाम पर जो छात्रों से लूट की जा रही है उसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी पी.एच.डी. दाखिलों को वापस ले। राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड  रहमतुल्ला ने कहा एस.एफ.आई. काफी लंबे समय से संघर्ष कर रही है, लेकिन प्रशासन और सरकार इस पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रही है।

जब कालेज के अंदर प्राध्यापक ही नहीं होंगे तो छात्रों की पढ़ाई कैसे होगी। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन लंबे समय से मांग कर रही है कि कालेज के अंदर प्रध्यापकों के रिक्तपदों को जल्द भरा जाए, लेकिन कालेज प्रशासन व सरकार द्वारा इन मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इसके चलते एस.एफ.आई को 24 घंटे का महाधरना करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन इन मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले समय के अंदर एस.एस.आई. इस आंदोलन को और उग्र करेगी। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। छात्रों की इस मांग को मनवाने के लिए एस.एफ.आई. को चक्का जाम और सड़कों पर भी आना पड़े तो आएगी। प्रदेश सरकार और प्रशासन एक सप्ताह के अंदर कोई संज्ञान नहीं लेती है तो एस.एफ.आई. कालेज के अंदर भूख हड़ताल करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!