हिमाचल में सत्ती की 'अभद्र टिप्पणी' पर गरमाई सियासत, पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें

Edited By Ekta, Updated: 16 Apr, 2019 06:27 PM

satpal satti

आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सी.बी.आई. जिन मामलों की जांच कर रही है उनको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा रुख...

शिमला: आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सी.बी.आई. जिन मामलों की जांच कर रही है उनको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसी के चलते मंगलवार को पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने एसएसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र सौंपते हुए सत्ती की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तल्ख सियासत की हदें पार होती हुई नजर आ रहीं हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोपों के बाद अब कांग्रेस नेता और समर्थक भी बीजेपी अध्यक्ष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जमकर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित खबरों से हम आपको अवगत करवाते हैं। 

जुबां काटने की टिप्पणी पर जानिए क्या बोले सतपाल सत्ती
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तल्ख सियासत की हदें पार होती हुई नजर आ रहीं हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के आरोपों के बाद अब कांग्रेस नेता और समर्थक भी बीजेपी अध्यक्ष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जमकर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं और उनका प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक कांग्रेस समर्थक और वीरभद्र सरकार में अडिशनल एडवोकेट जनरल रहे विनय शर्मा ने सतपाल सत्ती की जुबान काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपए देने सम्बन्धी पोस्ट डाली है, जिसके बाद अब हिमाचल बीजेपी भी उग्र हो चली है।  

Money Laundering Case: वीरभद्र सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सी.बी.आई. जिन मामलों की जांच कर रही है उनको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। दरअसल वीरभद्र सिंह की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में सी.बी.आई. कोर्ट में चल रहे ट्रायल के खिलाफ एक रिट पिटिशन लगाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि जिन मामलों की जांच हो चुकी है सी.बी.आई. द्वारा उन्हें दोबारा से कोर्ट में रखा जा रहा है, जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि लोअर कोर्ट फिलहाल उन गवाहों के बयान न कराए जो कि सी.बी.आई. की हिमाचल में हुई इन्वेस्टिगेशन से संबंधित है। अब इस मामले की सुनवाई सितम्बर माह में होगी। 

राहुल गांधी के खिलाफ ‘अभद्र टिप्पणी’ पर मचा बवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘अभद्र टिप्पणी’ पर हिमाचल में मचे सियासी घमासान बीच चुनाव आयोग ने सत्ती को नोटिस जारी किया है। सोलन के जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी सोलन विनोद कुमार ने सत्ती को नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं इसके जरिए 24 घंटे के अंदर आयोग ने सतपाल सत्ती से सफाई मांगी है। अगर उन्होंने कोई सफाई नहीं दी तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  

शिमला के जंगल में लगी भयानक आग
गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आगजनी की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। बता दें कि शिमला के टूटीकंडी के पास जंगल मे बीती रात आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है लेकिन गर्मियों में हिमाचल में जंगलों की आग करोड़ों की वन संपदा को स्वाहा कर देती है। 

CM जयराम बोले- देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस दिमागी दीमक से ग्रस्त
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस दिमागी दीमक से ग्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज नैशनल कॉन्फ्रैंस के देशद्रोही बयानों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने के सपने देखने वालों के साथ खड़े रहने का आरोप लगाया। 

शिक्षा मंत्री के OSD के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी डॉक्टर मामराज पुंडीर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी है। कांग्रेस का आरोप है कि शिक्षा मंत्री के ओएसडी मामराज पुंडीर एक सरकारी अध्यापक है। सरकारी विभाग ने कार्यरत होने के चलते सर्विस बुक के नियमानुसार किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार नहीं सकते है लेकिन मामराज पुंडीर खुले तौर पर अपने फेसबुक पेज में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। 

सत्ती की अभद्र टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसी के चलते मंगलवार को पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने एसएसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र सौंपते हुए सत्ती की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी को गाली दी है, वहीं सत्ती ने एक धार्मिक संगत समाज पर भी बहुत गलत टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इसके सबूत के तौर पर उन्होंने दो वीडियो एसएसपी को भी सौंपे हैं।  

200 सासंदों ने धर्मगुरु दलाई लामा को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की उठाई मांग
तिब्बतियन धर्मगुरु दलाईलामा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 200 से अधिक सांसदों ने यह आग्रह किया है। तिब्बत पर सर्वदलीय संसदीय फोरम ने भारत सरकार से तिब्बतियों के धर्मगुरु परम पावन दलाईलामा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में फोरम ने भारत की वर्तमान संसद के 200 से अधिक विभिन्न दलों के सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त अनुरोध पत्र गृहमंत्री राजनाथ सिंह को प्रेषित किया है। 

Churdhar Yatra पर निकले 2 ट्रैकर लापता
सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी पर चूड़धार यात्रा पर निकले 2 ट्रैकर लापता हो गए हैं। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम लापता ट्रैकरों की तलाश में जुटी हुई है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद भी ट्रैकरों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन लगातार जारी है। बता दें कि मध्यप्रदेश का युवक और चंडीगढ़ की युवती पिछले 24 घंटों से दोनों लापता हैं।

अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग से सत्ती के प्रचार पर प्रतिबंध की उठाई मांग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और डेरा ब्यास के अनुयायियों पर की गई टिप्पणी को लेकर लगातार घिरते जा रहे हैं। कांग्रेस चुनावी बेला में इस मामले को मुद्दा बनाकर भाजपा को आड़े हाथ लेने के लिए कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। अग्निहोत्री ने एक बार फिर सत्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे बयान देकर हिमाचल जैसी देवभूमि को कलंकित किया है। मुकेश ने कहा कि सत्ती के बयान पर शिकायतें देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुकेश ने चुनाव आयोग से बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने और सत्ती के प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!