Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jul, 2018 08:56 PM
पौडिय़ों से गिरकर जख्मी हुए युवक की शुक्रवार रात को पी.जी.आई. में मौत हो गई।
सरकाघाट: पौडिय़ों से गिरकर जख्मी हुए युवक की शुक्रवार रात को पी.जी.आई. में मौत हो गई। जानकारी अनुसार सरकाघाट के प्रमुख व्यवसायी के पास काम करने वाले दतवाड़ (संधोल) निवासी संजय कुमार (40) बुधवार को अपने क्वार्टर की पौडिय़ों से गिरा और सिर में चोट लगने पर उसे तत्काल सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया। सिर की चोट के कारण क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रैफर किया। वहां से पी.जी.आई. ले जाया गया। उपचार दौरान शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।