सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने डीसी ऊना राहत कोष में दिए एक लाख रुपए

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2020 06:23 PM

sadashiv dhunsar mahadev temple trust

जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक लाख रुपए का चैक डीसी ऊना राहत कोष में दिया गया है। ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा, चेयरमैन सुखदेव सिंह...

ऊना (सुरेन्द्र): जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक लाख रुपए का चैक डीसी ऊना राहत कोष में दिया गया है। ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा, चेयरमैन सुखदेव सिंह व ग्राम पंचायत खरियालता के प्रधान अशोक शर्मा ने शनिवार सुबह डीसी ऊना संदीप कुमार से मुलाकात कर एक लाख रुपए का चैक दिया। वहीं द रौणखर सोसायटी की ओर से भी 50 हजार रुपए का चैक राहत कोष में दिया गया। इसके अलावा प्रवीण शर्मा ने सैनिटाइजर व मॉस्क भी प्रदान किए।
PunjabKesari, Temple Trust Head Image

प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा इस आपदा के समय में मंदिर ट्रस्ट पूरी तरह जिला प्रशासन के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भविष्य में भी जरूरत अनुसार मदद की जाएगी। वहीं जिलाधीश को विश्वास दिलाया गया है कि यदि व्यवस्था बनाने के लिए स्वयंसेवियों की जरूरत है तो वे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। डीसी ऊना ने कहा कि सदाशिव मंदिर ट्रस्ट व द रौणखर सोसायटी ने सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिला में बहुत मददगार आगे आएं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!