टांडा अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जड़ा ये आरोप

Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2020 10:15 PM

ruckus on death of pregnant woman in tanda hospital

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में रविवार देर शाम एक गर्भवती महिला की मौत पर मायका पक्ष के लोगों ने शव को आपातकालीन विभाग के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में इकट्ठी हुईं महिलाओं ने रोष प्रदर्शन कर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा...

कांगड़ा (ब्यूराे): डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में रविवार देर शाम एक गर्भवती महिला की मौत पर मायका पक्ष के लोगों ने शव को आपातकालीन विभाग के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में इकट्ठी हुईं महिलाओं ने रोष प्रदर्शन कर ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की को छत से गिराया गया है व आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली कि एक महिला की गिरने से मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीना कुमारी पत्नी अमन कुमार निवासी सदरपुर की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी और वह कुछ माह से गर्भवती थी। महिला के मायके कांगड़ा में हैं। मायका पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को छत से गिराया गया है।

बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष से किसी भी व्यक्ति के टांडा अस्पताल में न होने के कारण लोगों में रोष बढ़ गया है और वे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। उनका यह भी आरोप है कि जब उनको सूचना मिली और वे टांडा पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। मायके वालों ने शव को आपातकालीन विभाग के बाहर रखकर रोष प्रकट करते कहा कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार करो फिर पोस्टमार्टम होगा।

डीएसपी कांगड़ा, थाना प्रभारी व पुलिस दल मौके पर हैं और वे मामले की छानबीन कर रहे हैं। अतिरिक्त एसएचओ कांगड़ा जसबीर सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे शव का पोस्टमार्टम होगा। मौके पर पहुंचे नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष अशोक शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ  तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!