Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2021 07:07 PM
देश व दुनिया के पर्यटकों में अपनी अलग पहचान बनाने वाला 13,050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। बीआरओ ने बर्फ हटाकर इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया है। वीरवार से पर्यटक बर्फ से चमके इस दर्रे से रू-ब-रू हो सकेंगे।
मनाली (ब्यूरो): देश व दुनिया के पर्यटकों में अपनी अलग पहचान बनाने वाला 13,050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। बीआरओ ने बर्फ हटाकर इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया है। वीरवार से पर्यटक बर्फ से चमके इस दर्रे से रू-ब-रू हो सकेंगे। शनिवार व रविवार को हुई बर्फबारी से दर्रे में एक फुट बर्फ जमा हुई है, जिसका पर्यटक आनंद ले सकेंगे। मनाली प्रशासन ने भी पर्यटकों को मढ़ी से आगे जाने की अनुमति दे दी है।
हर रोज 400 डीजल व 800 पैट्रोल डीजल वाहन प्रशासन से परमिट प्राप्त कर रोहतांग जा सकेंगे। हालांकि आज दोपहर बाद ही दर्रा बहाल हो गया था लेकिन अधिकतर पर्यटक आज कोकसर चले गए थे। दूसरी ओर बीआरओ बारालाचा सहित कुंजम व शिंकुला दर्रे की बहाली में भी जुटा हुआ है। लेह मार्ग बहाली की ओर बढ़ते हुए डोजर बारालाचा दर्रे के करीब पहुंच गए हैं। बीआरओ की मानें तो वीरवार को यह मार्ग भी वाहनों के लिए खुल जाएगा।
तीसरी ओर बीआरओ की टीम शिंकुला दर्रे की बहाली में भी जुटी है। शिंकुला के बहाल होते ही लाहौल जांस्कर व कारगिल से जुड़ जाएगा। बीआरओ की चौथी टीम कुंजम दर्रे की ओर बढ़ रही है। इस मार्ग के भी वीरवार को बहाल होने की उम्मीद है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि रोहतांग बहाली के बाद टीम बारालाचा दर्रे सहित शिंकुला व कुंजम दर्रे की बहाली में जुटी हुई है। वीरवार को बारालाचा दर्रा बहाल हो जाएगा और मनाली को लेह से जोड़ दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here