Edited By Vijay, Updated: 10 Feb, 2019 03:10 PM
हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है। शिमला में हुई प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई और केंद्र...
शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है। शिमला में हुई प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों के बीच जाकर प्रचारित करने का फैसला लिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो अंतरिम बजट पेश किया गया, उसमें समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। बजट में किसानों और मजदूरों का विशेष ध्यान रखा गया है। रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।
सरकार ने हर वर्गों का रखा ख्याल
वहीं उन्होंने बीते रोज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट को स्वर्णिम बताते हुए कहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले जो मैनिफैस्टो जारी किया था, उसमें से अधिकतर वायदों को सरकार ने अपने 2 बजट में ही पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसान, मजदूर, महिलाएं, बेरोजगार युवाओं और कर्मचारी के हितों में ध्यान को रखते हुए बजट पेश किया है।
ये रहे बैठक में माैजूद
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चा प्रमुख और भाजपा सरकार के मंत्री व विधायकों सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।