शिमला में चलती HRTC बस के नीचे से धंसी सड़क, स्कूली बच्ची गड्ढे में गिरी, देखें वीडियो

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Nov, 2025 10:27 AM

road caves in under a moving hrtc bus in shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। आज सुबह भट्टाकुफ़र चौक पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक HRTC की स्कूल बस को मोड़ते समय अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।

शिमला (राजेश)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। आज सुबह भट्टाकुफ़र चौक पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक HRTC की स्कूल बस को मोड़ते समय अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।

यह घटना स्थल फोरलेन निर्माण कार्य के अधीन है। सड़क धंसने से वहाँ एक गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें दुर्भाग्यवश एक स्कूली छात्रा गिर गई। स्थानीय लोगों की त्वरित प्रतिक्रिया और रस्सी की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

इस दुखद घटना पर हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के फोरलेन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक है और घटिया कार्यप्रणाली की पराकाष्ठा है, क्योंकि अब सीधे तौर पर बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है।

मंत्री ने याद दिलाया कि फोरलेन निर्माण की कथित लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य के कारण पहले भी कई इमारतें ढह चुकी हैं और कई खतरे की कगार पर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की जान के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

PunjabKesari

अनिरुद्ध सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस घटना का तत्काल संज्ञान लेने और मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!