सिरमौर की रितु नेगी बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2023 07:13 PM

ritu negi becomes captain of indian women kabaddi team

सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। रितु को भारतीय महिला कबड्डी टीम का कप्तान बनाया गया है। अब वह एशियाई खेलों की महिला कबड्डी में देश का नेतृत्व करेंगी।

12 सदस्यीय टीम में हिमाचल की 5 बेटियां शामिल
शिलाई (नाहन) (आशु):
सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। रितु को भारतीय महिला कबड्डी टीम का कप्तान बनाया गया है। अब वह एशियाई खेलों की महिला कबड्डी में देश का नेतृत्व करेंगी। बुधवार को 12 सदस्यीय भारतीय महिला कबड्डी टीम पंजाब के पटियाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। रितु नेगी वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। लिहाजा वरिष्ठता के आधार पर उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है जबकि हरियाणा की प्रियंका पिलानी उप कप्तान होंगी। 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कबड्डी फैडरेशन ने पहले ही कर दिया था लेकिन बुधवार दोपहर रितु नेगी को कप्तान बनाने की खबर सामने आई।

चीन के हांगझोऊ में होने वाली 19वीं एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में हिमाचल की 5 खिलाड़ियों में सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र की रितु नेगी, पुष्पा राणा व सुषमा शर्मा, सोलन की ज्योति और बिलासपुर की निधि शर्मा शामिल हैं।। चीन में हांगझोऊ में 2 अक्तूबर से महिला कबड्डी स्पर्धा होगी। गिरिपार के दुर्गम गांव शरोग में जन्मी रितु नेगी साऊथ एशियाई खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जूनियर इंडिया 2018 एशियन गेम्स व साऊथ एशियन गेम्स में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी और पुष्पा राणा के भाई रविंद्र राणा ने बताया कि टीम वीरवार को दिल्ली से चीन के लिए रवाना होगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!