Shimla: नगर निगम से रिटायर अधीक्षक्र ग्रेड-1 अधिकारी को फिर मिली नौकरी, सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2024 06:43 PM

retired superintendent grade 1 officer from mc got job again

नगर निगम से रिटायर अधीक्षक ग्रेड-1 अधिकारी हीरा नंद कश्यप को प्रशासन ने दोबारा से पुन: रोजगार प्रदान कर दिया है। अधिकारी को एक साल के लिए नौकरी दी गई है।

शिमला (वंदना): नगर निगम से रिटायर अधीक्षक ग्रेड-1 अधिकारी हीरा नंद कश्यप को प्रशासन ने दोबारा से पुन: रोजगार प्रदान कर दिया है। अधिकारी को एक साल के लिए नौकरी दी गई है। प्रशासन की ओर से उक्त अधिकारी को पुन: रोजगार देने का मामला प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था जिसे सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद सेवानिवृत्त अधिकारी ने निगम की सामान्य शाखा में तैनाती दे दी है। यहां पर उक्त अधिकारी निगम के कोर्ट केस से जुड़े मामलों का निपटारा करेंगे। 

इसी साल फरवरी माह में हुए थे रिटायर
उक्त अधिकारी नगर निगम से इसी साल फरवरी में सहायक सचिव अधीक्षक ग्रेड-1 के पद से रिटायर हुए हैं। इसके बाद से नगर निगम प्रशासन ने अधीक्षक ग्रेड-1 के स्तर के अधिकारियों की कमी होने का हवाला देकर उक्त अधिकारी को पुन: रोजगार प्रदान करने की सिफारिश की थी। प्रशासन का तर्क था कि मौजूदा समय में एमसी में लिपिक श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी है। नगर निगम उक्त अधिकारी को उनकी सेवानिवृत्ति के समय पर दिए जाने वाले वेतन के बेसिक का 40 प्रतिशत वेतन हर माह देगा। इसके अलावा सेवा के दौरान उन्हें यात्रा भत्ता व अन्य सुविधाएं भी निगम प्रदान करेगा। निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मामला सरकार की मंजूरी को भेजा गया था, सरकार से स्वीकृति मिली है। प्रशासन जल्द ही कर्मचारियों की कमी के मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएगा।

हर महीने 5 से 7 कर्मचारी हो रहे सेवानिवृत्त
नगर निगम में कर्मचारियों की कमी बढ़ती जा रही है। हर महीने 5 से 7 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सृजित पदों को समय रहते प्रशासन ने भरा नहीं है। इसके चलते निगम में कर्मचारियों का टोटा पड़ गया है। कर्मचारियों की न तो प्रमोशन हो रही है और न ही निगम कोई नई भर्ती कर रहा है। आऊटसोर्स के तहत बीते दिनों निगम ने डाटा आप्रेटरों के पद भरे हैं, लेकिन वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ फील्ड स्टाफ की कमी अब बढ़ती जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!