रजनी पाटिल बोलीं, किसी भी नेता को प्रत्याशी घोषित करने का नहीं अधिकार(Video)

Edited By Vijay, Updated: 15 Dec, 2018 09:29 PM

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के पश्चात कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा किया जाता है। ऐसे में किसी भी नेता को किसी को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकार नहीं है। रजनी पाटिल पालमपुर में...

पालमपुर (भृगु): प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के पश्चात कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा किया जाता है। ऐसे में किसी भी नेता को किसी को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकार नहीं है। रजनी पाटिल पालमपुर में पत्रकारों से रू-ब-रू हो रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा सुजानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक राणा को उपयुक्त प्रत्याशी बताए जाने पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में रजनी पाटिल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि  वह चाहती हैं कि किसी भी नेता को इस प्रकार की खुले में बयानबाजी करने से संकोच करना चाहिए, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी से अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती हैं तथा लोग अपने अनुमान लगाने लगाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा अभिषेक राणा का नाम संभवत: उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया होगा तथा 6 दशक से राजनीति में सक्रिय वीरभद्र सिंह भी जानते हैं कि कांग्रेस में टिकट आबंटन एक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत ही किया जाता है।

कांग्रेस चुनाव समिति करेगी प्रत्याशी का चयन

उन्होंने कहा कि वह सभी प्रमुख नेताओं से फीडबैक लेकर उसे पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से जी.एस. बाली व सुधीर शर्मा जैसे नामों की चर्चा पर अंकुश लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी का चयन कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी चारों सीटों पर सभी पहलुओं तथा समीकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्याशियों का चयन करेगी।

राफेल को लेकर प्रदेश में हल्ला बोलेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि राफेल प्रकरण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के मन में कोई खोट नहीं था तथा दाल में कुछ काला नहीं था तो संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाना चाहिए था परंतु सरकार ने इस दिशा में कोई पग नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय पहले से ही आपेक्षित था तथा इस पर वह कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहती है परंतु कैग का हवाला, जिसे विपक्षी नेता ने भी नहीं देखा, उसको न्यायालय में कैसे रखा गया।

अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने खुद फ्रांस गए मोदी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए स्वयं फ्रांस जाकर डील को अंतिम रूप दिया, जबकि यू.पी.ए. सरकार के समय इस डील के लिए एच.ए.एल. से अनुबंध किया गया था। उन्होंने कहा कि 526 करोड़ का एक राफेल 1600 करोड़ का कैसा हो गया, इसे लेकर सरकार जनता के समक्ष स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस प्रकरण को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है तथा हिमाचल कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर राहुल गांधी के पीछे खड़ी है।

भाजपा ने झूठ बोलकर धूल झोंकने का प्रयास किया

उन्होंने कहा कि राफेल को भी चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास किया गया तथा लोगों की आंखों में भाजपा ने झूठ बोलकर धूल झोंकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक आशीष बुटेल, पवन काजल और प्रवक्ता संजय चौहान भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!