BJP को बड़ा झटका, एक बार फिर अपनी अचूक रणनीति का लोहा मनवाने में कामयाब रहे राजेंद्र राणा

Edited By Ekta, Updated: 24 Sep, 2018 04:10 PM

rajinder rana

सुजानपुर में एक बार फिर से विधायक राजेंद्र राणा की रणनीति और करिश्मा भाजपा पर भारी पड़ा है। विधानसभा चुनाव में सुजानपुर की सीट पर शिकस्त के बाद अब दूसरी बार भाजपा को यहां बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस समर्थित सुजानपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व...

सुजानपुर (अश्विनी): सुजानपुर में एक बार फिर से विधायक राजेंद्र राणा की रणनीति और करिश्मा भाजपा पर भारी पड़ा है। विधानसभा चुनाव में सुजानपुर की सीट पर शिकस्त के बाद अब दूसरी बार भाजपा को यहां बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस समर्थित सुजानपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा चाह कर भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नहीं बना पाई और कांग्रेस आज हुई वोटिंग में एक बार फिर से यह दोनों पद झटकने में कामयाब हो गई। राजेंद्र राणा द्वारा बिछाई गई बिसात के आगे भाजपा न केवल चारों खाने चित हो गई बल्कि उसकी खासी किरकिरी भी हुई है। 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को सुजानपुर में यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। पहले पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के घोषित चेहरे प्रो. प्रेम धूमल को राजेंद्र राणा ने सुजानपुर सीट में शिकस्त देकर पूरे प्रदेश की राजनीति के समीकरण बदल डाले और अब सत्ता के सहारे भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस समर्थित सुजानपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने की कोशिशें धड़ाम होने से भाजपा यहां बैकफुट पर आ गई है और विधायक राजेंद्र राणा एक बार फिर से खुद को सिकंदर साबित करने में कामयाब रहे हैं।

पिछले साल विधानसभा चुनावों के दौरान सुजानपुर विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई थी और अब सभी की निगाहें सुजानपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नतीजे पर टिकी थी। भाजपा के इस बार यहां प्रदेश में अपनी सरकार होने का भी सहारा था और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पूरा दबाव था लेकिन राजेंद्र राणा ने अपनी अचूक रणनीति से एक बार फिर से भाजपा का चक्रव्यूह भेद दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!