राहुल गांधी के फरमान, शक्ति प्रोजैक्ट को लेकर चलाओ अभियान

Edited By Ekta, Updated: 19 Sep, 2018 10:16 AM

rahul decree

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार करेगी। इसके तहत पहले चरण में पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) और प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) के सदस्यों का डाटा तैयार करने...

शिमला (राक्टा): आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार करेगी। इसके तहत पहले चरण में पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) और प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) के सदस्यों का डाटा तैयार करने का निर्णय लिया है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अन्य राज्यों के साथ-साथ प्रदेश कांगे्रस कमेटी को भी व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी पदाधिकारियों को शक्ति प्रोजैक्ट से जोड़ने के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस 23 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शक्ति प्रोजैक्ट को लांच करेगी। 

इस अवसर पर पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। गौर हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों व अन्य कार्यक्रमों से सीधे जोड़ने के लिए एक प्रोजैक्ट शुरू किया है। इसके तहत प्रदेश से ए.आई.सी.सी. सदस्यों तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों को एक मोबाइल नंबर पर अपने वोटर कार्ड का नंबर मैसेज करके भेजना होगा। इसके बाद संबंधित नेता का इस प्रोजैक्ट में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। तत्पश्चात उसे पार्टी के कार्यक्रमों और तमाम अपडेट्स की सीधी जानकारी मिलती रहेगी। 

प्रोजैक्ट को लेकर डाटा डिपार्टमैंट 
कांग्रेस ने एक डाटा डिपार्टमैंट भी बनाया है। प्रोजैक्ट शक्ति की पूरी जिम्मेदारी इसी विभाग की है। प्रोजैक्ट के तहत अपने मोबाइल नंबर से जैसे ही कोई सदस्य अपना वोटर कार्ड नंबर मैसेज करेगा, वैसे ही उसका पता व बूथ आदि की जानकारी पार्टी के पास पहुंच जाएगी। रजिस्टर करवाने वाले सदस्यों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा और उनके पास जानकारियां पहुंचाई जाएंगी।

23 को लांच होगा शक्ति प्रोजैक्ट
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में 23 सितम्बर को शक्ति प्रोजैक्ट लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों और तमाम अपडेट्स की सीधी जानकारी कार्यकत्र्ताओं को मिलेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!