Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2024 04:42 PM
4 मई से हिमाचल प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को खट्टी-मीठी यादों के साथ वापिस दिल्ली लौट गईं हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई।
शिमला (संतोष): 4 मई से हिमाचल प्रवास पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को खट्टी-मीठी यादों के साथ वापिस दिल्ली लौट गईं हैं। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मशोबरा स्थित कल्याणी हैलीपैड पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे और उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया, वहीं उन्हें एलबम दिखाई गई और इसे भी उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यक्रम के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डाॅ. अतुल वर्मा और प्रशासनिक, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
शिमला में पटरी पर लौंटी व्यवस्थाएं, प्रशासन व पुलिस ने भी ली राहत की सांस
राष्ट्रपति के शिमला प्रवास के दौरान यहां लोगों को काफी दिक्कतें भी झेलनी पड़ीं और पिछले एक सप्ताह से उनकी तैयारियों में जुटा प्रशासनिक व पुलिस अमले ने भी राहत की सांस ली है। चूंकि देश के प्रथम व्यक्ति का शिमला में प्रवास था और उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए 10 दिन पहले से तैयारियां शुरू हो गईं थीं। उनके शिमला शहर में संकट मोचन, तारादेवी के अलावा रिज, मालरोड पर कार्यक्रम होने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट होने से स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों व अभिभावकों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी, लेकिन उनके लौट जाने के बाद न केवल प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने राहत पाई है अपितु शिमला शहर की व्यवस्थाएं फिर से पटरी पर लौट आईं हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here