Edited By Updated: 14 Jan, 2017 01:04 AM
ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ग्राम पंचायत सासन में गांववासियों के साथ बैठक की।
संतोषगढ़: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ग्राम पंचायत सासन में गांववासियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सतपाल सत्ती के साथ भाजपा जिला ऊना के उपाध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, ऊना के मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां सहित अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित थे। इस दौरान सतपाल सत्ती ने केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याण की नीतियों बारे लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को नोटबंदी से किस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा इत्यादि पहलुओं बारे जानकारी दी। बैठक के दौरान सतपाल सत्ती ने प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए पैसे से ही विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और प्रदेश सरकार द्वारा ऊना विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।