हिमाचल प्रदेश में वाहन के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत, नौ अन्य घायल

Edited By PTI News Agency, Updated: 30 Jul, 2021 01:16 AM

pti himachal pradesh story

शिमला, 29 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वैन के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि वैन सिरमौर जिले के सनगढ़ की हरिपुर धार उप तहसील के टिकरी में शाम करीब साढ़े पांच बजे खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सिरमौर जिले के हरिपुरधार के गहल गांव की जयंती देवी की मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को नाहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!