राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से सम्मानित होना गौरवान्वित पल

Edited By Kuldeep, Updated: 06 May, 2024 08:31 PM

dharamshala student president honored

केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने करीब 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया है। इनमें 5 यू.जी., 5 पी.जी. व 5 पीएच.डी. धारक हैं। सम्मानित होने के बाद इन विद्यार्थियों ने कहा कि यह पल यादगार रहेंगे।

धर्मशाला (नवीन): केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने करीब 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया है। इनमें 5 यू.जी., 5 पी.जी. व 5 पीएच.डी. धारक हैं। सम्मानित होने के बाद इन विद्यार्थियों ने कहा कि यह पल यादगार रहेंगे। दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र से राष्ट्रपति से सम्मानित होने वाले वैभव ने कहा कि राष्ट्रपति से सम्मानित होना जीवन भर याद रहने वाला पल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सोचा नहीं था कभी ऐसा अवसर मिलेगा। हमीरपुर से एम.ए. संस्कृत विद्यार्थी विशाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से सम्मानित होना गौरवान्वित पल है। जिंदगी में यह पल हमेशा याद रहेगा। विशाल ने कहा कि वह टीचिंग लाइन में भविष्य बनाएंगे। एम.ए. पॉलिटिकल साइंस की छात्रा अंकिता कुमारी ने कहा कि उनकी जिंदगी का अब तक यह सबसे खुशी का पल था कि राष्ट्रपति ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मान दिया। दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की भारती राणा ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों मैडल प्राप्त किया है। इतनी बड़ी हस्ती के हाथों सम्मानित होने पर गर्व है।

कांगड़ा से बी.ए. संस्कृत की छात्रा रही रुमाली देवी ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों से स्वर्ण पदक पाकर अपने को सौभाग्यशाली मानती हूं। नंदेहड़ से लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस की छात्रा रही आरती ने कहा कि वह नैट की तैयारी कर रही है। सम्मान पाकर मिली लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा। भौतिक एवं पदार्थ स्कूल से आकृति शर्मा ने कहा कि आज बहुत ही अच्छा लग रहा है कि देश की महिला राष्ट्रपति से गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। एम.एससी. से कनिका ने कहा कि वह सिविल सेवा में जाना चाहती है। राष्ट्रपति से सम्मानित होना गौरवान्वित पल रहा है। राष्ट्रपति का आना और विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होना ऐतिहासिक पल है। एम.एससी. कैमिस्ट्री व जूलोजी से स्नेहा ठाकुर ने कहा कि आज मुझे राष्ट्रपति से सम्मान मिला है। यह ऐतिहासिक लम्हे हैं। एम.बी.ए. से नितिका ने कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जीवन के बेहतरीन पलों में से एक पल है।

कभी न भूलने वाले पल हैं। भौतिक विज्ञान स्कूल से डा. अभिनव नाग, समाज विज्ञान स्कूल से डा. बनीता रानी, पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान स्कूल से डा. अन्विता, जैविक विज्ञान स्कूल से डा. नेहा चौधरी व पर्यटन यात्रा एवं अतिथि स्कूल से डा. विपुल गौतम को पीएच.डी. की उपाधि देकर राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। उन्होंने इन पलों का कभी न भूलने वाला पल बताया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!