DC के पास पहुंची प्रधान की शिकायत, महिला मंडल ने लगाया ये आरोप

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2018 06:40 PM

pradhan s complaint reached dc allegations imposed by women

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली एक पंचायत की महिला मंडल सदस्यों ने पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत कार्य में की जा रही राजनीति से परेशान होकर मंगलवार को डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार को शिकायत पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।

धर्मशाला: कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली एक पंचायत की महिला मंडल सदस्यों ने पंचायत प्रधान द्वारा पंचायत कार्य में की जा रही राजनीति से परेशान होकर मंगलवार को डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार को शिकायत पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला मंडल की प्रधान सरोज कुमारी ने डी.सी. कांगड़ा को बताया कि लगभग 2 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक इस भवन के निर्माण का कार्य केवल नींव तक ही सीमित होकर रह गया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल भवन निर्माण कार्य को लेकर सरेआम कांग्रेस व भाजपा के नाम पर राजनीति की जा रही है और उसका खमियाजा महिला मंडल की 72 महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।


आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ
सरोज ने बताया कि प्रधान ग्राम पंचायत को कई बार इस बारे अवगत करवाया गया और कुछ समय पहले भवन निर्माण कार्य को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों को लिखित पत्र भी प्रेषित किया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ है। महिलाओं को मजबूरन लोगों के घरों में जाकर महिला मंडल सदस्यों की बैठक करने को मजबूर होना पड़ रहा है।


...तो सड़कों पर उतरेगा महिला मंडल
इस मौके पर मौजूद जागृति महिला मंडल की सदस्यों ने डी.सी. कांगड़ा से मांग की है कि पंचायत प्रधान द्वारा महिला मंडल कार्य को लेकर की जा रही राजनीति को बंद करवाकर भवन निर्माण कार्य करने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पंचायत प्रधान भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाता है तो महिला मंडल सड़कों पर उतरकर प्रधान के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देगा।


क्या कहते हैं ग्राम पंचायत प्रधान
ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा कि महिला मंडल भवन के कार्य निर्माण को लेकर कोई राजनीति नहीं की जा रही है। इससे पहले भी 2 महिला मंडल भवन बनाए गए हैं और इसे भी जल्द ही बनाया जाएगा। भवन निर्माण कार्य बरसात के कारण रोका गया है लेकिन अब जल्द ही इसका कार्य कर महिलाओं को राहत प्रदान की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!