Edited By kirti, Updated: 04 Feb, 2019 11:40 AM
हिमाचल प्रदेश के शिलाई में एक सनसनी मामला सामने आया है। जहां 3 वर्षीय मासूम की खेलते-खेलते मौत हो गई। जानकारी शिलाई के अंतर्गत बांदली पंचायत रविवार शाम के समय अक्षित पुत्र देवेंद्र सिंह गांव के बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था।
पांवटा साहिब(रोबिन) : हिमाचल प्रदेश के शिलाई में एक सनसनी मामला सामने आया है। जहां 3 वर्षीय मासूम की खेलते-खेलते मौत हो गई। जानकारी शिलाई के अंतर्गत बांदली पंचायत रविवार शाम के समय अक्षित पुत्र देवेंद्र सिंह गांव के बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। छत मैं रेलिंग न होने से खेलते खेलते छत से गिर गया। जिस कारण उसे सिर में काफी चोटें आई। परिजनों ने प्राइवेट गाड़ी से शिलाई अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे पांवटा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन पांवटा जाते समय बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।