नशीली दवा उत्पादन मामले में फार्मा कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, ड्रग विभाग ने रद्द किया लाइसैंस

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2024 06:39 PM

pharma company s license canceled in drug production case

राज्य ड्रग विभाग ने नशीली दवाओं के उत्पादन का भंडाफोड़ होने पर बद्दी की एक फार्मा कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी की एक यूनिट का नारकोटिक्स दवाओं के उत्पादन का लाइसैंस रद्द कर दिया है।

सोलन (नरेश पाल): राज्य ड्रग विभाग ने नशीली दवाओं के उत्पादन का भंडाफोड़ होने पर बद्दी की एक फार्मा कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी की एक यूनिट का नारकोटिक्स दवाओं के उत्पादन का लाइसैंस रद्द कर दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद विभाग की ओर जारी किए गए नोटिस का कंपनी की ओर से कोई जबाव नहीं दिया गया। विभाग ने इस कंपनी की दूसरी यूनिट को भी नोटिस जारी किया है। यदि इस नोटिस का भी जबाव नहीं मिला तो कंपनी के दूसरे यूनिट का लाइसैंस रद्द हो जाएगा। 

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी की पहली यूनिट में 8 महीने में 20 करोड़ से अधिक एल्पराजोलम गोलियों को निर्माण हुआ। विभाग को इसका भी पता नहीं चला। यही नहीं, उद्योग ने एक वर्ष में 6500 किलोग्राम नशीला ट्रामाडोल पाऊडर खरीदा, जिसकी भी भनक तक नहीं लगी। पंजाब पुलिस की दवा उद्योग में दबिश के दौरान 725.5 किलोग्राम नशीले ट्रामाडोल पाऊडर (जिससे करीब 1.5 करोड़ कैप्सूल बन सकते हैं) के साथ 47.32 लाख नशीले कैप्सूल बरामद हुए थे। राज्य दवा उप नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि कंपनी की दूसरी यूनिट को भी नोटिस भेजा गया है।

बता दें कि पंजाब के नारकोटिक्स सैल अमृतसर की टीम ने बद्दी के दवा उद्योग में दबिश के दौरान 725.5 किलोग्राम नशीले ट्रामाडोल पाऊडर के साथ 47.32 लाख नशीले कैप्सूल बरामद किए, जिसे टीम एक ट्रक में पंजाब में ले गई। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि दवा उद्योग ने एक वर्ष में 6500 किलोग्राम नशीला ट्रामाडोल पाऊडर खरीदा था। इससे स्पष्ट है कि यहां नशीली दवाओं का उत्पादन बड़े स्तर पर हो रहा था। पंजाब पुलिस द्वारा इस मामले का पर्दाफाश करने के बाद ड्रग विभाग कंपनी के 2 यूनिट की अब जांच कर रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!