Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2021 06:44 PM
पुलिस थाना शाहतलाई के तहत सेऊ गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति से 65.30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस थाना तलाई के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी।
शाहतलाई (हिमल): पुलिस थाना शाहतलाई के तहत सेऊ गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति से 65.30 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस थाना तलाई के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच शाहतलाई-दयोटसिद्ध सड़क पर सेऊ चौक पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 65.30 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।