Mandi: केंद्र ने नहीं दी राहत राशि, सीएम सुक्खू लगाएंगे आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम : पवन

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2025 04:49 PM

pawan thakur

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर ने आपदा राहत को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर ने आपदा राहत को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र से कोई बड़ी वित्तीय सहायता न मिलने के बावजूद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पवन ठाकुर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री सुक्खू 10 नवम्बर को मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आपदा राहत वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर प्रभावितों को राहत राशि वितरित करेंगे। उन्हाेंने मुख्यमंत्री के प्रयासों को आपदा पीड़ितों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

पवन ठाकुर ने  केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में हुए आपदा से हुए भारी नुक्सान के बावजूद आज तक कोई विशेष राहत पैकेज जारी नहीं किया गया है। उन्होंने विपक्षी भाजपा नेताओं पर भी केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया और कहा कि वे संकट के समय में ठोस सहयोग देने के बजाय केवल आलोचना कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!