ढाबे में कार्यरत युवकों को डंडे व हॉकी से पीटा

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Sep, 2019 03:56 PM

parwanoo dhaba yuvak fight

पुलिस थाना परवाणु के तहत एक ढाबे में कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राम लाल ने पुलिस थाना परवाणु में मामला दर्ज करवाया है कि वह अनुराग ढाबा सैक्टर-2 परवाणु में कार्यरत है।

परवाणु, (राजीव) : पुलिस थाना परवाणु के तहत एक ढाबे में कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राम लाल ने पुलिस थाना परवाणु में मामला दर्ज करवाया है कि वह अनुराग ढाबा सैक्टर-2 परवाणु में कार्यरत है। शनिवार रात को वह व अन्य स्टाफ ढाबा बंद कर भोजन कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग मुंह में कपड़ा बांध कर डंडे व हॉकी लेकर ढाबे में आए और उनके अन्य 2 कर्मचारियों सतीश व लोकेश के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में दोनों को ही काफी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को ई.एस.आई. अस्पताल परवाणु पहुंचाया गया। डी.एस.पी. परवाणु योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!