हर रोज कांग्रेस कार्यालय में फहराया जाएगा पार्टी का झंडा, जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति: राठौर

Edited By Ekta, Updated: 16 Aug, 2019 01:51 PM

party flag will be hoisted in congress office everyday

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पार्टी कार्यालय की तरह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के झंडे को फहराने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज से कर दी है। उन्होंने कहा कि...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पार्टी कार्यालय की तरह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के झंडे को फहराने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज से कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है।
PunjabKesari

कांग्रेस ने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका अदा की है और पार्टी से जुड़े लोगों ने देह के लिए कुर्बानियां भी दी है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में झंडा लहराने से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास की याद आती रहेगी और पार्टी के प्रति लोगों के मन में सम्मान और अनुभूति पैदा होगी। कुलदीप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर देगी।
PunjabKesari

पार्टी ने जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की रिपोर्ट भेजने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। उसमें से 50 पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट भी पार्टी कार्यालय में भेज दी है, बाकी भी जल्द ही भेज देंगे। कांग्रेस ने पहली बार आम कार्यकर्ता से राय लेकर ब्लॉक अध्यक्ष को चुनने की पहल की है, जिससे कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति अपनापन महसूस होगा जिसकी कांग्रेस को जरूरत है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!