पांगी घाटी ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, किलाड में सात इंच ताजा हिमपात

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 23 Feb, 2022 05:30 PM

pangi valley again covered a white sheet of snow

जिला चम्बा की पांगी घाटी ने करीब एक माह बाद फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में करीब 5 से 6 इंच ताजा हिमपात हुआ है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक फुट तक हिमपात दर्ज हुआ है। इससे सभी संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। पांगी...

पांगी (वीरू): जिला चम्बा की पांगी घाटी ने करीब एक माह बाद फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में करीब 5 से 6 इंच ताजा हिमपात हुआ है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक फुट तक हिमपात दर्ज हुआ है। इससे सभी संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। पांगी प्रशासन द्वारा बर्फबारी से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। हालांकि इस बर्फबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक बार फिर घाटी ठंड की चपेट में आ गई है।

लोगों को अपने घरो में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बर्फबारी के बाद घाटी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। घाटी के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। पांगी के सुराल भटौरी, हुडान भटौरी, परमार भटौरी व चसक भटौरी में एक फुट तक बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में मिधल, साच, फिंडपार, फिंडरू, पुर्थी, अजोग, शौर व रेई में सात इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। उधर, आवासीय आयुक्त पांगी बलवान चंद ने बताया कि पांगी में पिछले 24 घंटों से बर्फबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बर्फबारी से घाटी में फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाए।   

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!