पांडे बोले- CM वीरभद्र ने हिमाचल को बना दिया 'बिहार' जैसा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jul, 2017 05:18 PM

pandey saiid cm virbhadra has to himachal made bihar

सुंदरनगर में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल को बिहार जैसा बना दिया है।

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल को बिहार जैसा बना दिया है। जबकि वर्तमान में बिहार में स्थिति ठीक है। पांडे का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कोर्ट से बेल पर रहने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल की पहचान पानी व सड़कों वाले मुख्यमंत्रियों के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की हुआ करती थी। लेकिन कांग्रेस राज में मुख्यमंत्री की पहचान बेल पर सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में हो रही है। जिसका सारा खानदान ही भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में कोर्ट से बेल पर रिहा है।


जल्द ही प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस मुक्त हिमाचल का सपना साकार होगा
हिमाचल प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल की व्यवस्था कांग्रेस सरकार ने बिगाड़ कर रख दी है। वहीं हाल स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदेश में बना हुआ है। डॉक्टरों से लेकर पैरा मैडिकल अस्पतालों में नहीं है और मुख्यमंत्री अस्पतालों का दर्जा बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनावी वेला सिर पर है और जनता मुख्यमंत्री की लुभावनी घोषणाओं में नहीं फंसने वाली है। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस सरकार से हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल में हिमाचल प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपए दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र को डर है कहीं केंद्र सरकार के काम शुरू हो गए तो मोदी का यहां पर बोलबाला होगा। उन्होंने कहा कि 17 प्रदेश में भाजपा की एनडीए सरकार है और जल्द ही प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस मुक्त हिमाचल का सपना साकार होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!