Edited By kirti, Updated: 31 Jan, 2019 02:13 PM
उटीप पंचायत प्रधान की कुर्सी पर खतरे की तलवार लटक गई है। एक शिकायत के आधार पर एस.डी.एम. चम्बा के आदेश को आधार मानते हुए डी.सी. चम्बा ने उक्त पंचायत प्रधान को नोटिस जारी किया। इस बारे में जारी नोटिस का उक्त पंचायत प्रधान को अगले 10 दिनों के भीतर जवाब...
चम्बा : उटीप पंचायत प्रधान की कुर्सी पर खतरे की तलवार लटक गई है। एक शिकायत के आधार पर एस.डी.एम. चम्बा के आदेश को आधार मानते हुए डी.सी. चम्बा ने उक्त पंचायत प्रधान को नोटिस जारी किया। इस बारे में जारी नोटिस का उक्त पंचायत प्रधान को अगले 10 दिनों के भीतर जवाब देना होगा। डी.सी. चम्बा ने जारी नोटिस में यह साफ किया है कि अगर निर्धारित समय अवधि में नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो इस मामले में एक तरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डी.सी. चम्बा ने यह नोटिस मंगलवार दोपहर बाद जारी किया है। शिकायतकर्ता कमला देवी ने चुनाव रद्द करने की याचिका एस.डी.एम. कार्यालय चम्बा में दायर की थी। इस याचिका में उक्त पंचायत प्रधान के पति पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप जड़ा गया था। डी.सी. चम्बा ने अब पंचायत प्रधान को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर जवाब देने का समय दिया है। डी.सी. चम्बा ने यह कार्रवाई पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 122 के तहत अमल में लाई है। मामले की पुष्टि ए.डी.सी. हेमराज बैरवा ने करते हुए कहा कि उटीप पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।