Kangra: सोशल मीडिया ने छीनी बचपन की मस्ती व शरारतें : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2025 04:42 PM

palampur social media childhood snatched away

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि विश्व में कुल 193 देश हैं। उन्होंने कहा कि वह इनमें सबसे पहले एक अत्यन्त महत्व का काम करने के लिए आस्ट्रेलिया को बधाई देते हैं।

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि विश्व में कुल 193 देश हैं। उन्होंने कहा कि वह इनमें सबसे पहले एक अत्यन्त महत्व का काम करने के लिए आस्ट्रेलिया को बधाई देते हैं। आस्ट्रेलिया विश्व में पहला देश है जिसने 16 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरा प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक मोबाइल और इंटरनैट ने मनुष्य जाति को दिया हुआ भगवान का सबसे बढ़िया वरदान बचपन पूरी तरह से छीन लिया है। बचपन की वह मस्ती, प्यारी शरारतें जीवन का सबसे बढ़िया समय बिल्कुल समाप्त हो गया। आज मनुष्य जाति के सामने सबसे बड़ा संकट बचपन का समाप्त होना है।

इस दिशा में आस्ट्रेलिया ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पहल की है। शांता कुमार ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ एक गीत गुनगनाया करता था यह दौलत भी ले लो, यह शोहरत भी ले लो भले छीन लो मुझ से मेरी जवानी, मगर मुझ को लौटा दो बचपन का सावन, वो कागज की किश्ती यो बारिश का पानी। आज की युवा पीढ़ी को न कागज की किश्ती का पता है न बचपन के उस आनंद का। आस्ट्रेलिया ने अपने देश में बचपन लाने की पहल की है। यह काम सबसे पहले भारत को करना चाहिए था। विश्व के सभी देशों को इस समस्या पर निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में फेसबुक देखते-देखते कभी इतनी अश्लील सामग्री आंखों के सामने आती है कि वह स्वयं ही अपने सामने शर्मिदा हो जाते हैं। इस प्रकार की हल्की घटिया और शर्मनाक साम‌ग्री को देश के बच्चे देख रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह पूर्वक कहा कि फेसबुक से इस प्रकार की अश्लील सामग्री को अतिशीघ्र हटाया जाए। इस देश में जिस आयु में बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाते ये उस आयु में इस प्रकार की अश्लील सामग्री देना महा अपराध ही नहीं महा मूर्खता है। समाज और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!