Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2024 09:40 PM
मनाली-लेह मार्ग पर एक टिप्पर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिप्पर मनाली से दारचा की तरफ जा रहा था कि इस दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर खाई में जा गिरा। पुलिस को हादसे की सूचना वीरवार सुबह मिली।
मनाली (रमेश): मनाली-लेह मार्ग पर एक टिप्पर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिप्पर मनाली से दारचा की तरफ जा रहा था कि इस दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर खाई में जा गिरा। पुलिस को हादसे की सूचना वीरवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, साथ ही हादसे की सूचना परिजनों काे दी गई। मृतक की पहचान पिंटू (29) पुत्र ख्याल चंद गांव दागन डाकघर पोही तहसील आनी के रूप में हुई है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here