चिंतपूर्णी के मोईन में तूफान से गिरा घर का छज्जा, 3 वर्षीय बच्ची की मौ.त

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2024 10:48 PM

death of child girl due to storm

शुक्रवार शाम को आए तेज तूफान के चलते घर के आंगन में खेल रही 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव मोईन में सामने आया है।

चिंतपूर्णी (हिमांशु): शुक्रवार शाम को आए तेज तूफान के चलते घर के आंगन में खेल रही 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव मोईन में सामने आया है। जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय बच्ची आयशाना कुछ दिन पहले नानी के घर किसी आयोजन के लिए पहुंची थी। शुक्रवार को वह घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान आए तेज तूफान के चलते घर का छज्जा गिर गया और दीवार से निकली ईंट बच्ची के सिर पर लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में मातम का माहौल है। मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत प्रधान गंगोट एश्वर्या शर्मा ने की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!