ड्यूटी जा रहे निजी स्कूल के शिक्षक की पांव फिसलने से दर्दनाक मौत

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 27 Jun, 2022 03:49 PM

painful death of a private school teacher going on duty due to slipping

मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के सज्याओपिपलू में डयूटी पर जा रहे शिक्षक की रास्ते में पांस फिसलने से मौत हो गई।

धर्मपुर (प्रेम): मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के सज्याओपिपलू में डयूटी पर जा रहे शिक्षक की रास्ते में पांस फिसलने से मौत हो गई। शिक्षक की पहचान स्याठी निवासी 46 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार विजय घुमारवीं में किसी निजी पाठशाला में अध्यापक का कार्य करता था। सोमवार करीब प्रात: 6 बजे जब विजय कुमार गांव स्याठी, डाकघर सज्याओपिपलु अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था, तो घर से कुछ ही दूरी पर एक ढलान पर पांव फिसलने से नीचे जा गिरा गया। गिरने से विजय के सिर में चोट आई। घटनास्थल से उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टर ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी 2 बेटे 2 बेटियां व बूढ़े माता-पिता को छोड़ गया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी तिलकराज शाडिल ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!