डेढ़ महीने से बारिश का इंतजार होगा खत्म, सोमवार से मेहरबान होगा मौसम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Nov, 2017 03:22 PM

one and a half months from of rain waiting will end

हिमाचल प्रदेश में डेढ़ महीने से बारिश का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और 13 से 16 नवंबर तक यहां बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 13 को ऊंचे पर्वतीय...

शिमला (विकास): हिमाचल प्रदेश में डेढ़ महीने से बारिश का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और 13 से 16 नवंबर तक यहां बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि 13 को ऊंचे पर्वतीय इलाकों और 14, 15 एवं 16 नवंबर को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। तापमान में गिरावट के बाद बर्फबारी के आसार भी हैं। राजधानी शिमला में 2 दिन से मौसम खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बर्फबारी होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और पारा करीब 4 से 6 डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है। 


किसानों बागवानों को इंतजार
हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर के बाद बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। निचले इलाकों में किसानों गेंहू की बिजाई के लिए बरसात का इंतजार कर रहे हैं। कुछ इलाकों में गेंहूं की बिजाई हो चुकी है मगर यहां भी किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है ताकि उनकी मेहनत रंग ला सके। बिना बारिश के बाद फसल खराब होने की कगार पर है। बागवान भी बारिश के इंतजार में हैं। सेब की फसल के लिए ठंड बेहद जरूरी है और बारिश पड़ने के बाद ही पारा नीचे आने की उम्मीद है। 


पर्यटन उद्योग का इंतजार भी होगा खत्म
पर्यटन विभाग से जुड़े लोगों को भी बारिश और ठंड का इंतजार है। बर्फ देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक शिमला का रुख करते हैं। व्हाइट क्रिसमस शिमला को स्पेशल बनाती है। हालांकि क्रिसमस अभी दूर है लेकिन अनुकूल मौसम होने पर ही व्हाइट क्रिसमस का सपना हो पाता है। बर्फबारी के बाद जहां शिमला के होटल फुल हो जाते हैं वही टैक्सी ऑपरेटरों को भी रोजी रोटी कमाने का मौका मिलता है। 


15 नवंबर से रोहतांग बंद
मौसम बदलने के बाद 15 नवंबर से रोहतांग दर्रा भी आधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा। हालांकि जब तक मौसम साफ रहेगा तब तक लोगों की आवाजाही रोकी नहीं जाएगी। प्रशासन ने भी खराब मौसम को देखते हुए पैदल राहगीरों की मदद के लिए मढ़ी और कोकसर में बचाव चौकियां स्थापित की हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!