131 लोगों को BPL सूची से बाहर करने की आई आपत्तियां

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Feb, 2018 02:28 PM

objections to exclude 131 people from bpl list

सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के तहत बी.पी.एल. सूची से अपात्र लोगों का नाम काट कर पात्र लोगों को सूची में शामिल के कार्यक्रम के तहत बी.डी.ओ. सलूणी के पास 874 लोगों के आवेदन बी.पी.एल. सूची में शामिल करने को आए हैं जबकि बी.पी.एल. सूची में शामिल अपात्र...

सलूणी : सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के तहत बी.पी.एल. सूची से अपात्र लोगों का नाम काट कर पात्र लोगों को सूची में शामिल के कार्यक्रम के तहत बी.डी.ओ. सलूणी के पास 874 लोगों के आवेदन बी.पी.एल. सूची में शामिल करने को आए हैं जबकि बी.पी.एल. सूची में शामिल अपात्र 131 लोगों को बी.पी.एल. सूची से बाहर करने की आपत्तियां प्राप्त हुईं जिसकी जांच विभाग द्वारा गठित खंड की 43 पंचायतों के लिए 43 कमेटियां पंचायत कार्यालय में बैठकर 1 मार्च तक विभाग द्वारा निर्धारित 11 दिनों में करेंगी और उसकी रिपोर्ट ग्रामसभा व पंचायत की होने वाली ग्रामसभा में पारित करवाकर पात्र लोगों को बी.पी.एल. की सूची में शामिल किया जाएगा।

14 लोगों को बी.पी.एल. सूची से काटने की आपत्तियां प्राप्त 
बी.डी.ओ. सलूणी के पास बी.पी.एल. सूची में शामिल होने के लिए डियूर पंचायत से 58 लोगों ने आवेदन किया है जबकि बी.पी.एल. सूची में शामिल अपात्र 14 लोगों को बी.पी.एल. सूची से काटने की आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इसी तरह डांड पंचायत से 37 लोगों ने आवेदन किए जबकि 4 आपत्तियां प्राप्त हैं। करवाल पंचायत से आवेदन 50 लोगों के तथा आपत्तियां 3 लोगों के खिलाफ और 1 आपत्ति, हिमगिरी से 13 आवेदन, भुनाड़ से 25 आवेदन और बाड़का से 1 आवेदन प्राप्त हुआ है। विभाग ने इस कार्य को अंजाम देने के लिए एक पंचायत में 3 सदस्यों की गठित कमेटी में पंचायत सचिव, पटवारी व आंगनबाड़ी को तैनात किया है जो आवेदनों व आपत्तियों की जांच करेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!