Edited By kirti, Updated: 15 Sep, 2018 11:02 AM
बिलासपुर में ब्रह्मपुखर के विनायकघाट के पास वन विभाग की कलोनी से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।...
बिलासपुर(मुकेश): बिलासपुर में ब्रह्मपुखर के विनायकघाट के पास वन विभाग की कलोनी से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।