हिमाचल के 7 जिलों कोरोना के 33 नए मामले, 28 मरीज हुए ठीक

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2020 11:32 PM

news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 7 जिलों में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 बिलासपुर, 9 सोलन, 6 कुल्लू, चम्बा में 3, ऊना में 2 और सिरमौर व मंडी में 1-1 मामला सामने आया है। वहीं प्रदेश में आज 28 लोग ठीक भी हुए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 7 जिलों में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 11 बिलासपुर, 9 सोलन, 6 कुल्लू, चम्बा में 3, ऊना में 2 और सिरमौर व मंडी में 1-1 मामला सामने आया है। वहीं प्रदेश में आज 28 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें हमीरपुर में 19, बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में 3-3 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1341 पहुंच गया जबकि एक्टिव केस 351 हो गए हैं। बिलासपुर में सामने आए 11 मामलों में बिहार से लौटे 9 मजदूर हैं जोकि हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में क्वारंटाइन थे जबकि अमरपुर की महिला सहित घुमारवीं का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त व्यक्ति दिल्ली से आया था।

सोलन में 9 कोरोना पॉजिटिव में 8 कामगार शामिल

वहीं सोलन जिला में सामने आए 9 नए मामलों में 4 बीबीएन के उसी उद्योग के हैं, जिसके अभी तक 65 कामगार पॉजिटिव आ चुके हैं। इन 4 मामलों को मिलाकर अब इस उद्योग के कोरोना संक्रमित कामगारों की संख्या 69 हो गई है। बताया जा रहा है कि यह कामगार भी उस कर्मचारी के प्राइमरी कॉन्टैक्ट हैं जो 11 जुलाई को पॉजिटिव आया था। कुम्हारहट्टी में भी 4 मामले सामने आए हैं। चारों व्यक्ति राजस्थान से कुम्हारहट्टी पहुंचे हैं। वे सभी ठेकेदार की लेबर है, जिन्हें क्वारंटाइन किया हुआ था। उधर, हरियाणा से 8 जुलाई को धर्मपुर आई महिला पॉजिटिव आई है। जिला सोलन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 269 हो गई है जबकि एक्टिव केस 160 हो गए हैं।

कुल्लू में सामने आए 6 नए मामले

कुल्लू में सामने आए 6 नए मामलों में कलैहली का एक 31 वर्षीय युवक सूडान से पहले दिल्ली और उसके बाद घर लौटा है। युवक के साथ दिल्ली से टैक्सी चालक के साथ 2 अन्य लोग भी आए हैं, जिन्हें युवक की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री में लिया गया है। घर पहुंचने के उपरांत युवक का तेगुबेहड़ अस्पताल में सैंपल लिया गया। इस दौरान युवक की बहन भी इसके साथ अस्पताल पहुंची थी। अब युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर युवक की बहन के भी दोबारा सैंपल लिए गए हैं। युवक घर पहुंचने के उपरांत क्वारंटाइन था। अब युवक के पॉजिटिव पाए जाने पर इसके घर व आसपास के पूरे दायरे को सील कर दिया गया है। वहीं देर रात सामने आए 5 मामलों में कुल्लू के आनी उपमंडल में बाहरी राज्यों से आए 4 मजदूर और नालागढ़ से आया एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब प्रशासन की तरफ से इन्हें कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

चम्बा में 3, ऊना में 2 कोरोना पॉजिटिव

चम्बा में सामने आए 3 नए मामलों में नोएडा से लौटी 29 वर्षीय महिला व 5 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों होम क्वारंटाइन थीं। अब उन्हें बालू शिफ्ट कर दिया है। वहीं पटका में लुधियाना लौटा 34 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है जोकि सिहुंता में संस्थागत क्वारंटाइन था। उक्त व्यक्ति को वीरवार सुबह कोविड केयर सैंटर चम्बा शिफ्ट किया जाएगा। ऊना जिला में सामने 2 नए मामलों में दुबई से लौटा मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नम्बर-1 का 39 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है जोकि संस्थागत क्वारंटाइन था जबकि केरल से लौटा चिन्तपूर्णी के नारी निवासी 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है जोकि होम क्वारंटाइन था।

सिरमौर में गर्भवती महिला, मंडी में कामगार पॉजिटिव

सिरमौर जिला के नाहन में वार्ड नंबर-13 निवासी 23 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसे अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक अलग कमरे में रखा गया है। उसे गर्भवती होने के चलते सराहां कोविड सैंटर शिफ्ट किया जाएगा। महिला के आवास समेत आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उक्त महिला बीते दिन पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची थी, जिस पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती किया था। जब उसकी रैंडम सैंपलिंग करवाई तो महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। विभाग के अनुसार महिला में कोरोना संबंधित कोई लक्षण नहीं थे। उक्त महिला के संपर्क में आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के भी कोरोना टैस्ट करवाए जा रहे हैं। वहीं मंडी जिला में दिल्ली के जहांगीरपुर से आया एक कामगार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जोकि हणोगी माता मंदिर धर्मशाला में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!