हिमाचल में आईटीबीपी के 4 जवानों सहित 32 नए कोरोना पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 12 Jul, 2020 11:01 PM

news case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना ने फिर कहर बरपाया है। प्रदेश में आज आईटीबीपी के 4 जवानों सहित 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 10 सोलन, 6 कांगड़ा, शिमला में 4, सिरमौर में 3, चम्बा से 2, ऊना से 5 और बिलासपुर व मंडी जिला से 1-1 मामला सामने आया है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना ने फिर कहर बरपाया है। प्रदेश में आज आईटीबीपी के 4 जवानों सहित 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 10 सोलन, 6 कांगड़ा, शिमला में 4, सिरमौर में 3, चम्बा से 2, ऊना से 5 और बिलासपुर व मंडी जिला से 1-1 मामला सामने आया है। हालांकि प्रदेश में आज प्रदेश में 21 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1213 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 273 हो गए हैं।

सोलन जिला के बीबीएन में सामने आए 10 पॉजिटिव मामलों में अधिकतर लोग उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी हैं। इसमें मुरादाबाद से बद्दी लौटे एक फार्मा उद्योग के 2 कर्मचारी, बिहार से बीबीएन पहुंचे एक अन्य उद्योग के 3 कर्मचारी, बिहार से लौटा एक ईंट भट्टे से संबंधित 12 वर्षीय लड़का, एक अन्य कंपनी के 2 कर्मचारी और नालागढ़ के अस्पताल में सर्दी जुकाम की शिकायत लेकर आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके आलावा ईएसआई अस्पताल काठा में उपचाराधीन कोरोना पॉजिटिव महिला की 12 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

चम्बा में दुबई से और केरल से लौटे 2 युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक युवक चुवाड़ी तो दूसरा तारागढ़ ककीरा क्षेत्र का रहने वाला है। ये दोनों क्वारंटाइन में थे। वहीं मंडी जिला में एक 22 वर्षीय युवती भी कोरोना की चपेट में आई है। यह गुरुग्राम से लौटी थी और होम क्वारंटाइन थी। कांगड़ा जिला में 59 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 26 वर्षीय बेटी, अपने पॉजिटिव पिता के संपर्क में आई 13 साल की लड़की व पॉजिटिव पिता के संपर्क में आया 6 साल का बच्चा, दिल्ली से लौटी 55 वर्षीय की महिला और उत्तर प्रदेश से लौटे 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

शिमला में देर शाम रामपुर के ज्यूरी में 4 जबकि सिरमौर में 3 मामले आए हैं। शिमला में आए चारों लोग आईटीबीपी के जवान हैं। यह चारों पॉजिटिव 25-26 जून को रामपुर आए थे, इनमें से 2 उत्तर प्रदेश, एक राजस्थान और एक केरल का है। सभी की उम्र 25 से 40 बीच की है। ये चारों बीते दिनों पॉजिटिव आए जवानों के संपर्क में आए थे, जिसके बाद ये संक्रमित हुए हैं जबकि सिरमौर में जम्मू-कश्मीर से लौटे पति-पत्नी सहित हरियाणा के सोनीपत से लौटा एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला बिलासपुर की पंचायत टोबा में कुवैत से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र में 2 प्रवासी कामगारों सहित 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना में देर शाम आए 3 पॉजिटिव मामलों में नासिक महाराष्ट्र से लौटा उपमंडल बंगाणा के गांव तरखानका मलांगड़ का 30 वर्षीय युवक घर में क्वारंटाइन था। दिल्ली से लौटा उपमंडल ऊना के गांव मलाहत का 40 वर्षीय व्यक्ति संस्थागत क्वारंटाइन था। वहीं सनोली उपमंडल ऊना की रहने वाली 47 वर्षीय महिला जोकि एसबीआई मैहतपुर बैंक की कर्मी है, कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह पहले ही संक्रमित बैंक कर्मी के संपर्क  में आने से पॉजिटिव हुई है। इसके अलावा चार संक्रमितों की फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!